News NAZAR Hindi News

VIDEO : दस दिन में सिर्फ 2 फीट खाली होगी आनासागर झील

 

अजमेर। अवैध निर्माण की मार खुद आनासागर झील भुगत रही है। अपने पेटे में उगी कंक्रीट की खरपतवार ने उसी की जमीन छीन ली है। बरसाती पानी से भरी झील को खाली किया जा रहा है।
शहर में गत बुधवार को हुई तेज बारिश के अगले ही दिन प्रशासन ने पुनः झील के दो चैनल गेट खुलवा दिए हैं। यहां से 250 क्यूसिक प्रति सेकंड पानी की निकासी की जा रही है।

देखें वीडियो

झील में आने वाले सभी नालों में लगातार पानी आ रहा है। ऐसे में पूरे 10 दिन तक झील के गेट खोलकर उसे 2 फीट खाली किया जाएगा। वर्तमान में झील का जलस्तर करीब 15 फीट है और आसपास के नालों से पानी की आवक जारी है। झील का जलस्तर 13 फीट रखा जाएगा।

झील का क्या कसूर ?

सवाल अपनी जगह कायम है कि झील क्यों खामियाजा भुगत रही है। झील का पानी अपने ही पेटे में फैल रहा है। अब अगर लोग खुद ही इस पेटे में अपने आशियाने बनाकर रहने लगे हैं तो झील का क्या कसूर है। उसे क्यों खाली किया जा रहा है।

गोविंदगढ़ बांध में जा रहा पानी

आनासागर झील से छोड़ा जा रहा पानी डूमाडा, नदी प्रथम, नदी द्वितीय, मजीतिया, भांवता, नूरियावास, बुधवाडा, रामपुरा डाबला, हनवन्तपुरा, पीसांगन होते हुए गोविंदगढ़ बांध में पहुंच रहा है।