News NAZAR Hindi News

VIDEO : बेटी ईशा की प्री वेडिंग में श्रीनाथजी के सामने जमकर थिरकीं नीता अम्बानी


उदयपुर। झीलों की नगरी में देश के सबसे अमीर मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी ईशा की शाही शादी की धूम शुरू हो चुकी है। ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल की शादी के मौके पर बीती रात प्री वेडिंग हुई। इसमें श्रीनाथजी की महाआरती हुई।

होटल ओबेरॉय के उदय विलास होटल में श्रीनाथ जी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के सामने खुद नीता अंबानी ने कलाकारों के साथ भक्तिमय प्रस्तुति दी। गुजराती गरबा शैली में ठाकुरजी के सामने नीता जमकर झूमीं।

देखें वीडियो

इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्यों ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के स्टेप्स पर बॉलीवुड गीतों पर डांस किया। अमरीकी सिंगर बियोंस नोल्स ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी।

इससे पहले अम्बानी परिवार ने 5100 विशेषजन को अपने हाथों से भोजन कराया था। उदयपुर में देश-विदेश की हस्तियों का जमावड़ा लग चुका है। अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जया बच्चन, ऐश-अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, आमिर खान, जॉन अब्राहम, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर आदि बॉलीवुड हस्तियों के साथ ही बिजनेस जगत की हस्तियां बतौर मेहमान पहुंच चुकी हैं। गुलाब के फूलों और महंगे इत्र की खुशबू से पूरा उदय विलास महक रहा है। डबोक एयरपोर्ट पर बड़ी तादाद में चार्टर प्लेन मेहमानों को लेकर उतर रहे हैं।

12 को मुंबई में होगी शादी

दरअसल ईशा-आनन्द की शादी मुम्बई में 12 दिसम्बर को होगी। सूत्रों ने बताया कि ईशा की शादी के दौरान मेहमान बहुत ही सीमित संख्या में होंगे, इसलिए ज्यादातर मेहमानों को प्री वेडिंग में आमंत्रित किया गया है। विवाह पूर्व कार्यक्रमों में पहुंचने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। प्री वेडिंग के तहत उदयपुर में संगीत- मेहंदी और अन्य रस्में होगी। संगीत कार्यक्रम में शाहरूख खान-करण जौहर और टेलर स्विफ्ट समेत कई जानी मानी हस्तियां अपने अंदाजों से समां बांधेंगे।