Breaking News
Home / breaking / VIDEO : यहां रोजाना होता है एक प्रेम विवाह, प्रशासन बोला ‘पुण्य का काम’ है

VIDEO : यहां रोजाना होता है एक प्रेम विवाह, प्रशासन बोला ‘पुण्य का काम’ है

 

 

न्यूज नजर डॉट कॉम

अजमेर। प्रेमियों के लिए दुनिया भले ही दुश्मन हो लेकिन अजमेर जिला प्रशासन उनके स्वागत में मानों हरदम तैयार है। विवाह योग्य आयु पूर्ण करते ही सरकारी तौर पर विवाह करना हो तो अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंच जाइए, यहां स्थित मंदिर में न तो कभी देव सोते हैं और न प्रशासन देरी करता है। बस, एक नोटेरी-वकील ढूंढिए, मन्दिर में एक-दूसरे को माला पहनाइए और सिटी मजिस्ट्रेट के यहां सरकारी तौर पर विवाह दर्ज करा लीजिए। यहां हो रही मैरिज के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। औसतन रोजाना यहां एक मैरिज हो रही है। इनमें ज्यादातर मामले लव मैरिज के हैं। वीडियो में खुद ही देख-सुन लीजिए-

देखें वीडियो

पृथ्वी नाथ महादेव का आशीर्वाद

कलेक्ट्रेट परिसर में पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर है, जहां अक्सर प्रेमी जोड़े भगवान की साक्षी में एकदूसरे को वरमाला पहनाते हैं और फोटो खिंचवाकर सिटी मजिस्ट्रेट के यहां विवाह पंजीयन के लिए पेश करते हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार 4 माह भले ही देव सोते हों और इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्य वर्जित हों लेकिन प्रेम विवाह करने वालों के मानों यहां कोई बंदिश नहीं है। वे जब चाहें इस मंदिर में आकर विवाह कर लेते हैं।

जात-पांत के बंधन टूट रहे

सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सिंधी ने कलेक्ट्रेट में हो रहे विवाह पंजीयन पर खुशी जताते हुए कहा कि इस बहाने जाति-पांति के बंधन टूट रहे हैं। 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …