Breaking News
Home / breaking / सेहत के लिए फायदेमंद एलोवेरा की सब्जी, बनाने का तरीका जानिए

सेहत के लिए फायदेमंद एलोवेरा की सब्जी, बनाने का तरीका जानिए

न्यूज नजर :  एलोवेरा के बारे में आपने बहुत कुछ सुना ही होगा, वह हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। आज तक अपने चेहरे पर या बालों पर लगाने के लिए आपने इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आज हम एलोवेरा की सब्जी बनाने जा रहे हैं। एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई ,फोलिक एसिड, कोलिन, B1 B2 B3 और B6 पाया जाता है।

एलोवेरा की सब्जी बनाने की सामग्री :-

  • दो एलोवेरा के पत्ते,
  • तेल एक चम्मच,
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च,
  • हल्दी पावडर,
  • एक छोटा चम्मच नमक,
  • धनिया पाउडर,
  • आमचूर पावडर,
  • चुटकी भर शक्कर,
  • हरी धनिया पत्ती,

विधि:-

सबसे पहले एलोवेरा के दोनों सिरे जो कटीले होते हैं वह निकाल दीजिए, एलोवेरा की पूरी छाल ना निकाले और एलोवेरा के छोटे–छोटे टुकड़े कीजिए। वह टुकड़े थोड़े से गर्म पानी में उबाल लिजीए। ज्यादा नहीं उबालना है। कढ़ाई में तेल गरम होने दिजिए। उस में जीरे का तड़का लगाए। तुरंत एलोवेरा के टुकड़े डालकर अच्छे से चलाएं।उसके बाद हल्दी, मिर्ची,नमक, धनिया, आमचूर पावडर डाल दे। 2 मिनट उसे पकने दे तथा कटा हुआ हरा धनिया डाल दे। तो लीजिए बनकर तैयार है हमारी चटपटी एलोवेरा की सब्जी, इसे आप रोटी,पराठे के साथ खाकर आनंदउठाए। यह हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंदहै।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …