News NAZAR Hindi News

चांद पर  पहुंचा भारत : चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उतरा

बेंगलुरु. इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड करा दिया है. अब भारत चांद पर अपने कदम रख चुका है. आज 23 अगस्त को शाम 06 बजकर 3 मिनट पर चन्द्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर ली, इसी के साथ दुनियाभर में भारत की जय जयकार हो रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग से सीधे इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़े और बधाई दी. मोदी ने कहा कि अब सूर्य के विस्तृत अध्धयन के लिए इसरो आदित्य -1 अभियान लॉन्च करेगा।