News NAZAR Hindi News

यहां हो रही है यूरेनियम की खोज, मिल गया तो चमक जाएगा नाम


भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल के जंगलों के नीचे दुनिया के दुर्लभ परमाणु खनिज यूरेनियम होने के सुराग मिले हैं। इन दिनों वैज्ञानिक इसकी खोज में जुटे हुए हैं।


परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडीईआर) को बैतुल में यूरेनियम होने के संकेत मिले थे। इस पर शाहपुर वन क्षेत्र की 989.076 हैक्टेयर क्षेत्र में यूरेनियम की खोज शुरू कर दी गई है।
इसके लिए बड़े पैमाने पर बोरिंग की जा रही है। साथ ही हेलीकाॅप्टर में अत्याधुनिक कैमरे लगा कर सर्वे किया जा रहा है।
यह जगह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व व कॉरीडोर के निकट स्थित है। साथ ही पचमढ़ी बायोस्फियर रिजर्व की सीमा से 10 किमी की परिधि में है। यदि यहाँ यूरेनियम मिल जाता है तो बैतूल जिले का नाम दुनियाभर में खास हो जाएगा।


10 जगह चिन्हित

बैतूल में अलग-अलग 10 स्थान चिन्हित करके सर्वे किया जा रहा है। परमाणु खनिज निदेशालय मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर तथा राजनांदगांव में भी इस दुर्लभ खनिज की तलाश कर रहा है।

 

भारत में यहां हैं खदानें

भारत में आंध्रप्रदेश के तम्मलपल्ली और झारखंड के जादूगोडा में यूरेनियम की बड़ी खदानें हैं।