News NAZAR Hindi News

यामहा की पावर क्रूजर बाइक जल्द होगी लॉन्च

दिल्ली। दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी कई क्रूजर बाइक्स को देखने को मिला। उन्हीं में से एक थी यामाहा की वीमैक्स। इस दमदार क्रूजर को चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। यामहा अपनी पावर क्रूजर बाइक्स के लिए दुनियाभर के लोगों का पसंद बना हुआ है। आइए, जानते हैं यामाहा की इसी पावर क्रूजर बाइक के बारे में।

ऐल्युमिनियम चेसिस पर बने होने के कारण यह बाइक हल्की और कॉम्पैक्ट है। > इस बाइक के फ्यूल टैंक की कपैसिटी लगभग 15 लीटर की है।

 1679सीसी की क्षमता वाला इंजन लगाया गया है। इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इंजन को ठंडा रखने के लिए दो रेडिएटर्स लगाए गए हैं। 52मिमी का टेलिस्कॉपिक कार्टरिज फॉर्क और रियर में सिंगल शॉक विद रिमोट रिजर्वायर मौजूद मिलेंगे। यह बाइक अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है।

लेकिन भारत में अभी जो यामाहा वीमैक्स बेची जा रही है उसकी कीमत 27,35,200 rs (दिल्ली, एक्स-शोरूम) है। नई यामाहा वीमैक्स की कीमत भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।