News NAZAR Hindi News

कुंबले ने मुंबई इंडियंस छोड़ी, चीफ मेंटर पद से इस्तीफा


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के चीफ मेंटर पद से तत्काल प्रभाव इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने के बाद कुंबले ने कहा कि प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरी उच्च प्रदर्शन इकाई वाली टीम को आज एक संतोष के साथ छोड़ रहा हूं। मेरे तीन साल के कार्यकाल के दौरान मुम्बई ने दो बार आईपीएल खिताब और एक बार चैम्पियंस लीग का खिताब जीता। मैंने क्रिकेट में अन्य अवसरों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
कुंबले जनवरी 2013 से मुम्बई टीम से जुड़े थे। कुंबले ने खेल और क्रिकेट में अन्य अवसरों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए कुंबले के प्रति आभार व्यक्त किया है। कुंबले के मेंटर के रुप में जुडऩे के पहले वर्ष में मुम्बई ने आईपीएल व चैम्पियंस लीग 2013 का खिताब जीता। वहीं, मुम्बई ने दूसरी बार 2015 का खिताब भी हासिल किया।
उन्होंने कहा कि मैं अंबानी परिवार के सतत समर्थन और सशक्तीकरण के प्रति  आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से नीता अंबानी, आकाश अंबानी और निखिल मेसवानी की।