News NAZAR Hindi News

क्या धोनी की वजह से गंवाया आईपीएल 10 का खिताब


नई दिल्ली। आईपीएल 10 सीजन के फाइनल मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की एक रन से हुई हार का असल गुबार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर फूट रहा है। प्रशंसक तो यहां तक कहने से नहीं चूक रहे हैं कि धोनी मुंबई इंडियंस के 12वें खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे।
हालांकि कुछ लोग का पक्ष ले रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि धोनी ने फाइनल मैच में 13 गेंदों में 10 रन ही क्यों बनाए।

क्या वे प्रतिद्वंद्वी टीम के छिपे खिलाड़ी की तरह खेल रहे थे। इतने महत्वपूर्ण मैच में धोनी के आउट होने के तरीके पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

 

रोचक बात यह भी है कि @dhonikohli_fc ने अपने पेज से एक मैच की वीडियो वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें धोनी पुणे की ओर से बैटिंग करने के लिए क्रीज पर जा रहे हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस के फैन तालियां बजाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। मैदान में मुंबई के झंडे देखे जा रहे हैं। इसी के बहाने कमेंट किए जा रहे हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के 12वें खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे?