News NAZAR Hindi News

भारत की इस महिला एथलीट ने स्वीकारे समलैंगिक सम्बंध

 

 

नई दिल्ली। धावक दुती चंद अपने गृहनगर चाका गोपालपुर (ओडिशा) में एक लड़की के साथ रिश्ते में हैं। वह उसी के साथ भविष्य में घर बसाना चाहती हैं। दुती ने उससे अपने सम्बंध तो स्वीकारे लेकिन अपनी पार्टनर के बारे में बताने से मना किया। क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि उनकी पार्टनर फिजूल में लोगों की नजरों में आए।

दुती ने कहा, ‘‘मैं मानती हूं कि हर किसी को इस बात की आजादी होनी चाहिए कि वह किसके साथ जीवन बिताना चाहता है। मैंने हमेशा उन लोगों के हक में आवाज उठाई है जो समलैंगिक रिश्तों में रहना चाहते हैं। यह किसी की निजी पसंद है। किसी को भी मुझे जज करने का हक नहीं है। यह मेरी निजी पसंद है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। मैं देश के लिए पदक जीतने की कोशिश जारी रखूंगी।’’

 

जेंडर विवाद के कारण प्रतिबंध लगा था

मालूम हो कि दुती पर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से पहले जेंडर विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा था।  दुती का टेस्टोस्टोरेन (हार्मोन) बढ़ जाता था, इससे उन पर पुरुष होने के आरोप लगे थे।