News NAZAR Hindi News

 राज्य यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता उदयपुर में 5 से


उदयपुर। 32वीं राज्य यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता उदयपुर मे होगी। राज्य मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठोड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5, 6, 7 फरवरी को श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला, लेक पैलेस रोड पर आयोजित कि जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में 20-25 टीमों के भाग लेने की सम्भावना है।

उदयपुर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत ने बताया की जिला मुक्केबाजी संघ से सम्बंधित सभी सदस्य व पदाधिकारी कि उपस्थिति में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमे मुख्य संरक्षक सुरेश श्रीमाली, चेयरमैन राम नारायण कोठारी, संरक्षक राजीव सुहालका, सत्यनारायण चौधरी, भंवर लाल शर्मा, ललित सिंह झाला (जिला खेल अधिकारी), अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष खुबीलाल मेनारिया, दिनेश माली, पंकज शर्मा, दिनेश श्रीमाली है।

सचिव फतेहसिंह राठौड, सहसचिव संजय सोनी, बालूलाल खोखावत, कुलदीप जोशी, उमेश भारद्वाज, रामचन्द्र सालवी, जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष पुष्कर शर्मा, तकनिकी सलाहकार दीपेन्द्र सिंह चौहान, नरपत सिंह चुण्डावत, विष्णु जोशी, अरविन्द पारीख, वर्धमान सिंह, व धीरज नागदा, सदस्य शम्भू सिंह राठौड, शूरवीर सिंह तंवर, संजय संतवानी, दिलखुश दरोलिया, प्रशांत श्रीमाली, रघुवीर सिंह राठौड, भूपेश मेहता, संजय दीक्षित, चुन्नीलाल चंदेरिया, व प्रवीण पानेरी हैं।