News NAZAR Hindi News

सैग खेलः Gold के साथ भारत ने खोला खाता


नई दिल्ली। भारत ने 12 वें दक्षिण एशियाई खेल (सैग) के पहले दिन शनिवार को साइकिल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में अपना खाता खोला। इसके साथ ही भारत ने साइकिल में स्वर्ण के अलावा रजत पदक भी हासिल किया जबकि पाकिस्तान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

खेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत की साइकिल चालक टी विजयलक्ष्मी को गुवाहाटी में प्रतियोगिताओं के पहले दिन महिलाओं की 30 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल फाइनल में पहला स्वर्ण पदक कब्जाने के साथ भारत को पदक दिलाया। मणिपुरी साइकिल चालक ने 49 मिनट और 24 सेकंड में स्पर्धा जीती। इसके अलावा मणिपुरी की और साइकिल चालक चोबा देवी ने 49 मिनट और 32 सेकंड का समय निकालते हुए रजत पदक अपने नाम किया।