News NAZAR Hindi News

इस मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए बनाते हैं उलटा स्वास्तिक


इंदौर। हिन्दू धर्म में स्वास्तिक का चिह्न पूजनीय है। हर शुभ कार्य में कुमकुम-सिंदूर से स्वास्तिक बनाया जाता है।

आमतौर पर उलटा स्वास्तिक बनाना अशुभ माना जाता है। मगर एक मंदिर ऐसा भी है जहां मनोकामना पूर्ति के लिए सभी उलटा स्वास्तिक ही बनाते हैं और फिर मनोकामना पूरी होने के बाद सीधा स्वास्तिक बनाकर भगवान गणेश का आभार जताते हैं।
यह मंदिर है इंदौर का मशहूर खजराना मंदिर। विजय नगर से कुछ दूरी पर खजराना चौक के पास स्थित इस गणेश मंदिर में यह अनोखी परम्परा है। मंदिर का निर्माण अहिल्या बाई होल्कर ने कराया था।

इसमें स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति सिन्दूर निर्मित है। माना जाता है कि यहां जो भी भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए गणेश जी की पीठ पर उलटा स्वास्तिक बनाता है, गणपति उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात पुन: सीधा स्वास्तिक बनाते हैं।

अलौकिक जगह

इस मंदिर के दर्शन करने रोजाना हजारों लोग आते हैं। हर बुधवार मंदिर में विशेष पूजा और आरती होती है। इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। घर-परिवार में विवाह, जन्मदिन, वाहन खरीद आदि शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश जी को निमंत्रण दिया जाता है।


खजराना का यह गणेश मंदिर अलौकिक स्थान है। यहां मां दुर्गा जी, महाकालेश्वर का भूमिगत शिवलिंग, गंगा जी की मगरमच्छ पर जलधारा मूर्ति, लक्ष्मी जी का मंदिर, शनिदेव मंदिर व साई नाथ मंदिर भी है।

 

यह भी पढ़ें

 

विशेष रिपोर्ट : ‘राजस्थान का पंढरपुर’ के बारे में जानिए
goo.gl/zgHLSH

छीपा समाज : सुखजी बा की समाधि का जीर्णोद्धार
goo.gl/HJC01H

अनोखा मंदिर जो साल में सिर्फ 5 घंटे खुलता है
goo.gl/yahjIc
सांवलिया सेठ के यहां बरसता है सोना
goo.gl/4aQ2oU

कलियुग के अवतार खाटू के श्याम बाबा
goo.gl/25DVru