News NAZAR Hindi News

नामदेवबंधुओं ने की सांवलियाजी और पुष्कर तीर्थ की यात्रा


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। जावद मध्यप्रदेश के उम्मेदपुरा, तारापुर व बवल के नामदेव समाजबंधुओं ने पुष्कर तीर्थ व सांवलियाजी सहित अन्य धर्मस्थलों के दर्शन किए।

दो दर्जन से अधिक समाजबंधुओं का दल बस लेकर तीर्थयात्रा पर निकला। उन्होंने सांवलियाजी के दर्शन के साथ ही चारभुजानाथ व अन्य मंदिरों के दर्शन किए।

इसके बाद वे पुष्कर पहुंचे। यहां जगतपिता ब्रह्मा के एकमात्र मंदिर के दर्शन करने के साथ ही अन्य प्राचीन मंदिरों में भी माथा टेका। नामदेव समाज के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।