Breaking News
Home / breaking / दो दिवसीय नामदेव जयंती समारोह 19 से, कई प्रतियोगिताएं होंगी

दो दिवसीय नामदेव जयंती समारोह 19 से, कई प्रतियोगिताएं होंगी

न्यूज नजर डॉट कॉम

रायपुर। नामदेव समाज विकास परिषद पंजीयन क्रं.146 रायपुर छ.ग. के तत्त्वावधान में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर 19 व 20 नवम्बर को कई कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश महामंत्री धर्मेश नामदेव ने बताया कि प्रथम दिवस 19 नवम्बर को टिकरापारा रायपुर में जलगृह मार्ग स्थित सामुदायिक भवन में दोपहर 12 से 1 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता व 1 से 2 बजे तक मेहंदी प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता 15 से 30 आयुवर्ग के लिए होगी। साथ ही 15 वर्ष आयुवर्ग तक के लिए दीपक सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसमें घर से दीपक सजाकर लाना होगा।

अगले दिन 20 नवम्बर को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन सभागार में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हवन-पूजन प्रसाद का आयोजन होगा। साथ ही 3 से 4 बजे तक 12 से 20 आयुवर्ग के लिए ‘सन्त नामदेव व्यक्तित्व एवं चरित्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। 4 से 5 बजे तक 10 वर्ष तक आयुवर्ग के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 5 से 6 बजे तक 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए एकल गायन प्रतियोगिता, 6 से 7 बजे तक एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता 12 वर्ष तक तथा 13 से 25 वर्ष तक दो ग्रुप में होगी। शाम 7 से रात 8 बजे तक पारितोषिक वितरण समारोह होगा। उसके बाद महाप्रसाद भोजन होगा।

महिला अध्यक्ष सन्ध्या नामदेव, अध्यक्ष एन.पी.नामदेव और युवा अध्यक्ष चेतन नामदेव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी संस्था पदाधिकारियों से 18 नवम्बर तक सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

सन्त नामदेव के जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, होंगे विविध आयोजन

बारसा धाम में जगमोहन का जगराता 18 व 19 नवम्बर को, देशभर से आएंगे नामदेव समाजबंधु

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …