Breaking News
Home / breaking / ग्वालियर नामदेव समाज में एकता की मिसाल, चारों घटक हुए एक

ग्वालियर नामदेव समाज में एकता की मिसाल, चारों घटक हुए एक

sant-namdev1

 नाम के साथ नामदेव लिखने की चलेगी मुहिम
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर।  नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश 3315 के नामदेव समाज एकता मिशन 2017 के अभियान के अंतर्गत ग्वालियर नामदेव समाज ने एकता की मिसाल कायम की है। जिसमें ग्वालियर के नामदेव समाज के चारों घटकों ने एक होकर एक ही बैनर के नीचे काम करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने अपने नाम के आगे नामदेव लिखने का की शपथ ली।

add kamal

नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र  नामदेव मेहर के नेतृत्व में ग्वालियर के फूल बाग स्थित मानस भवन में आयोजित सर्व नामदेव समाज एकता बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्वालियर के चारों घटक के प्रमुख लोग उपस्थित हुए। जिसमें चारों घटकों की एकता की आधारशिला रखी गई। जिसमें सर्व सहमति से एकता का शंखनाद किया। अपने नाम के साथ नामदेव लिखने का संकल्प लिया।

gwalior-namdev-samaj

गर्मजोशी के साथ प्रारंभ हुई बैठक

बैठक के मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेंद्र नामदेव मेहर प्रांतीय अध्यक्ष नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश, बैठक के सभापति जगदीश नामदेव वरिष्ठ समाजसेवी ग्वालियर, जेके नामदेव मंडला महामंत्री नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश,  केलाश नारायण नामदेव सतना कोषाध्यक्ष नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश, राम कुमार नामदेव नरसिंहपुर योजना प्रमुख जितेंद्र नामदेव गंजबासौदा संभाग प्रभारी ग्वालियर,  मनोज नामदेव पठारी संभाग प्रभारी नर्मदापुरम, राम बिहारी नामदेव अध्यक्ष ग्वालियर,  संजय नामदेव कैडबरी,  गौरी शंकर पवार, पदम सिंह नामदेव, रामसेवक  नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, जेपी नामदेव, मुन्ना लाल नामदेव,  संजय  नामदेव बबीना, राजीवजी नामदेव अभिनेता ने अपने साथियों के साथ संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

gwalior-namdev-samaj1

एकता को लेकर हुआ विचार मंथन

एकता के विचार मंथन का स्वागत भाषण देते हुए संजय  नामदेव कैडबरी ने सर्व नामदेव समाज एकता पर जोर देते हुए एकता की आधारशिला रखी। रामकुमार  नामदेव नरसिंहपुर ने मध्य प्रदेश शासन की 217 जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के गुणधर्म बताएं। जितेंद्र नामदेव गंजबासौदा संभाग प्रभारी ग्वालियर ने नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश के उद्देश के पत्रक का वाचन किया। इसी दौरान नवल किशोर डवरा, इंजीनियर जेपी नामदेव ग्वालियर,  पदम सिंह नामदेव, रामसेवक नामदेव,  गौरीशंकर पंवार, डॉ विनय सिंह गहलोत,  जगदीश नामदेव, कुमारी प्रिया नामदेव, कुमारी राधिका नामदेव, महेश कुमार नामदेव ने नामदेव समाज एकता पर जोर देते हुए संगठन की नींव रखी। मनोज नामदेव पठारी ने ऐतिहासिक बैठक करार देते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पूरा राष्ट्र एक संगठित परिवार के रूप मे नजर आएगा। महामंत्री श्री जेके नामदेव मंडला में परिषद के 1766 सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का आवाहन किया। अपनी पुस्तक जीवन के उद्देश के बारे में बताया।

शिक्षा कोष का हुआ गठन

नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश 3315 के प्रांतीय अध्यक्ष परम राजेंद्र कुमार नामदेव मेहर ने शिक्षा कोष का गठन किया। जिसकी जिम्मेदारी जगदीश  नामदेव को सौंपी गई। जिनके साथ डॉक्टर विनय सिंह गहलोत नामदेव होंगे। इस कोष की शुरुआत में ही लोगों ने सहयोग राशि प्रदान की। जिसमें जगदीश  नामदेव ने 5100 रूपया, महामंत्री इंजीनियर जेके नामदेव मंडला ने 510O रुपए सहित 21 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। इस कोष की राशि गरीब, निर्धन, असहाय मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए खर्च की जाएगी। इस राशि के खर्च के लिए नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश और संबंधित विद्यार्थी के जिले के प्रस्ताव के आधार पर प्रदान की जाएगी। कोष में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से सहायता ली जा सकती है।
इसी दौरान महाविद्यालय के संचालक डॉक्टर विनय सिंह गहलोत नामदेव ने स्वजातीय बंधुओं के मेधावी छात्रों छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग देने का आश्वासन दिया। उच्च शिक्षा में पीएचडी एमफिल स्नात्कोत्तर और व्यवसायिक शिक्षा मैं हर संभव मदद करने का वादा किया।
नामदेव लिखने का लिया संकल्प

नामदेव समाज परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मेहर के आवाहन पर नामदेव समाज ग्वालियर के चारों घटकों के स्वजातीय बंधुओ ने अपने नाम के आगे नामदेव लिखने का संकल्प लिया। जिसमें सभी व्यक्ति अपने अपने नाम के आगे नामदेव लिखेंगे का निर्णय लिया। भावी पीढ़ी में सभी घटकों के आगे केवल और केवल नामदेव ही नजर आएगा।

बैठक में हुआ सम्मान

बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मेहर ने सर्व नामदेव समाज एकता में अहम भूमिका निभाने वाले प्रत्येक स्वजातीय बंधुओं का सम्मान किया और इस अभियान में जिन लोगों ने अभूतपूर्व सहयोग दिया है। उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसी दौरान करेरा जिला शिवपुरी के मजिस्ट्रेट आर एन भगवती का सम्मान किया गया।

सबका साथ सबका विकास – प्रांतीय अध्यक्ष

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष मेहर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज नामदेव समाज काफी पिछड़ी और बिखरी हुई नजर आ रही है। जिस को संगठित करने के लिए हम सब को सामने आना होगा। यदि हम सब एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे तो समाज का विकास निश्चित ही हो जाएगा। समाज के विकास को लेकर कार्य योजना बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम प्रदेश के प्रत्येक संभाग में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें गरीब, निर्धन, असहाय मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। जिसके पश्चात जिला स्तर पर भी निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। युवाओं, महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार स्वालंबन और आत्मनिर्भर होने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। संभाग स्तर पर सिलाई एसोसियन के तहत कारखाने बनाये जाएंगे। जिसमें स्वजातीय बंधुओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। गरीब, निर्धन, असहाय, गरीब, मजबूर और विधवा परित्यक्ता महिलाओं के लिए सहयोग करने के लिए समाज कार्य योजना बना रही है। जल्दी से जल्दी नामदेव समाज के संचार की समस्त व्यवस्थाएं अत्याधुनिक हो जाएंगी। जिसमें समाज की वेबसाइट, व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर, ईमेल और पत्रिका प्रसारित की जाएगी। परिषद के द्वारा प्रत्येक सदस्य को एसएमएस, व्हाट्सऐप मैसेज, ईमेल कर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। इन समस्त योजनाओं को लागू करने के लिए आप सब के सहयोग की परम आवश्यकता है। इस हेतु आप सभी नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश की सदस्यता ग्रहण करें। शीघृ नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश शासन से महापंचायत आमंत्रित और सिलाई कढ़ाई बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट करने जा रहा है।

जय विट्ठल म्यूजिकल ग्रुप ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

संजय नामदेव कैडबरी के जय विट्ठल म्यूजिकल ग्रुप ने बैठक के पूर्व आकर्षक भजन प्रस्तुतियां देकर स्वजातीय बंधुओं को मनमुग्ध कर दिया। जिसमें संजय नामदेव के सुपुत्र मास्टर विशाल नामदेव ने मनमोहक तबला संगत देकर लोगों की जमकर तालियां बटोरी।

Check Also

18 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …

Leave a Reply to Anonymous Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *