Breaking News
Home / breaking / नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो बनाकर 4 साल से लूट रहा था अस्मत

नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो बनाकर 4 साल से लूट रहा था अस्मत

सतना। मध्यप्रदेश की सतना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिकंदर खान को रिमांड पर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 34 वर्षीय आरोपी सिकंदर को कल यहां कोलगंवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

शिकायत के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की को लगातार डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह क्रम पिछले तीन चार वर्षों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि बालिका की फेसबुक पर दोस्ती के जरिए सिकंदर से मुलाकात हुई तब वह महज तेरह वर्ष के आसपास थी।

आरोपी समीर सिंह नाम रखकर बालिका के संपर्क में था। जबकि उसका असली नाम मोहम्मद अली अंसारी है जो सिकंदर खान के नाम से जाना जाता है। खुद को हिन्दू बताकर उसने लडकी से पहचान छिपाकर दोस्ती की।

जांच में पता चला है कि अपने फार्म हाउस ले जाकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कई बार उसने वीडियो भी बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लडकी का शारीरिक शोषण करता रहा।

इस मामले में 11 सितंबर को पीडित किशोरी और परिजनों की ओर से कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद कल आरोपी सिंकदर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। आरोपी यहां नगर निगम के एक पार्षद का छोटा भाई है। भारतीय जनता पार्टी और इससे जुड़े संगठन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इसे जानबूझकर की गई घटना बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि आरोपी का उसके दल से कोई नाता नहीं है। आरोपी के कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो आने का आशय यह नहीं है कि कांग्रेस का सदस्य है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …