Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल पंप के पास भीषण आग, कई घर कराए खाली

पेट्रोल पंप के पास भीषण आग, कई घर कराए खाली

Demo pic
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। यह आग मोहन नगर में पेट्रोल पंप के पीछे लगी। बचाव कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग का धुआं शहर में तीन से चार किलोमीटर दूर तक फैल गया। पेट्रोल पंप को खाली करवाकर बंद कर दिया गया। आग लगने के बाद गोदाम के पास भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने तत्काल सभी को वहां से हटाया।
 
धुआं 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …