Breaking News
Home / breaking / मास्क नहीं लगाया तो सीधे ही जेल में डाला जा रहा है लापरवाहों को

मास्क नहीं लगाया तो सीधे ही जेल में डाला जा रहा है लापरवाहों को

 

इंदौर। कोविड-19 गाइड लाइन नहीं मानने वाले लोगों पर सखरी के लिए यहां अस्थाई जेल की नई व्यवस्था शुरू की गई। सार्वजनिक स्थलों पर बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को एहतियातन गिरफ्तार कर इस जेल में भेजा जा रहा है। जेल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर स्नेहलतागंज क्षेत्र में एक समुदाय के गेस्ट हाउस को अस्थाई जेल बनाया गया है। उन्होंने बताया, अस्थाई जेल में 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है और कैदियों पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

 

भांगरे ने बताया कि घनी आबादी वाले खजराना क्षेत्र के वे 20 लोग अस्थाई जेल के शुरुआती कैदी बने जो मास्क पहने बगैर सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों को पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार किया। इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …