Breaking News
Home / breaking / विवाहिता को शराब पिलाकर खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म

विवाहिता को शराब पिलाकर खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की निवाली पुलिस ने एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 वर्षीय महिला की शिकायत पर फुलज्वारी ग्राम के नाना खरते और भाईला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। शिकायत के अनुसार महिला 15 फरवरी को अपने बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते राशि की व्यवस्था करने अपनी बुआ के घर जामनया जा रही थी।

जब वह सेंधवा के बस स्टैंड पर उतरी तब दोनों आरोपी दुपहिया वाहन से आए और उन्होंने भी जामनया जाने का कहा। दोनों उसे दुपहिया वाहन से जामन्या न ले जाते हुए मोहल्या ले गए और वहां शराब पिलाकर एक कपास के खेत में दुष्कर्म किया।

घटना के उपरांत वह अपनी बहन के घर महाराष्ट्र के शिरपुर चले गई, वहां से उसने गुजरात में मजदूरी करने वाले अपने पति को सूचना दी। मामला ग्राम पंचायत में भी चर्चा में आया जिसके उपरांत आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …