Breaking News
Home / breaking / नसीराबाद में पंचकल्याणक महोत्सव बन गया यादगार

नसीराबाद में पंचकल्याणक महोत्सव बन गया यादगार

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। नसीराबाद में जैन मुनि प्रमाण सागर, मुनि उत्तम सागर और मुनि विराट सागर के सान्निध्य में सात दिवसीय मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ । यह आयोजन यादगार बन गया।

IMG_20170209_151229

रोजाना विभिन्न रस्में और जैन मुनियों के प्रवचन सुनने दूरदराज से जैन-अजैन उमड़े। आखिरी दिन गुरुवार को ऐतिहासिक राजरथ यात्रा ने तो लोगों के दिलों पर छाप हो छोड़ दी।

IMG_20170209_150144

IMG_20170210_131700

IMG_20170209_150022

गांधी चौक स्थित भोजराज जी की नसियां से सुभाष गंज मंडी तक हाथी-घोड़ों, बग्घियों और कुचामन सिटी से मंगाए गए चांदी के रथ पर शोभायात्रा निकाली गई।

IMG_20170209_150835

लगभग दस रथों पर लाभार्थी विराजमान रहे। चांदी के रथ के सारथी बने आयोजन के गौरवाध्यक्ष शांतिलाल गोधा।

IMG_20170210_131858

 

शोभायात्रा में त्रय मुनि भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।  जैन नवयुवक मंडल के बैंड सहित चार बैंड और ढोल की गूंज ने इस गौरवपूर्ण आयोजन का गुणगान किया।

 

सम्बन्धित खबर भी पढ़ें

 

 

 

 

http://www.newsnazar.com/ajmer/एक-पेड़-जो-बन-गया-दिव्य-धाम-ध

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …