Breaking News
Home / breaking / 25 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

25 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, नव संवत्सर, गुडी पड़वा, चेटीचंड, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 17.26 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज किसी महिला मित्र से धन का लाभ या व्यापार में लाभ हो सकता है। समय आर्थिक स्तर पर आपके लिए कामयाबी भरा रहेगा। निवेश के लिए समय शुभ है। कार्य को लेकर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से दिन सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए व्यायाम या योगा अपना चाहिए। प्रेमियों के लिए समय खुशनुमा बितेगा।

वृषभ :- आज का दिन के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। स्वास्थ्य और धन दोनों ही स्तर पर आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। विभिन्न सामाजिक कार्यों में आपका समय बितेगा। आप नए दोस्त बना सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। काम के चक्कर में बाहर भी जाना पड सकता है।

मिथुन :- पिछले काफी समय से आपका पूरा ध्यान काम पर है, कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालिए। देर तक काम करने के कारण तनाव और अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधो के लिए समय अच्छा नहीं है। आपके बीच में शांति और सामंजस्य की कमी होगी। अनावश्यक तर्कों से बचने की कोशिश करें। इस समय किसी बात को अधिक ना खींचे अन्यथा रिश्तों के स्थायी रूप से टूटने की भी आशंका है।

कर्क :- आज आपका का पूरा ध्यान अपने बिजनेस पर होगा। धन को लेकर समय बेहतर रहने वाला है। यह समय पैसा निवेश करने या आय के किसी नए स्त्रोत की तरफ अग्रसर होने के लिए बेहतर है। प्रेम संबंधो के लिए समय थोड़ा गंभीर है। शक और वहम के कारण आपके साथी के साथी दूरियां बढ़ती जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करने का है।

सिंह :- आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर सब आपके मन के हिसाब से होता। समय आपके साथ है तो क्यों ना इस समय थोड़ा अतिरिक्त ध्यान केंद्रित कर अपनी स्किल्स को बढ़ाया जाए। वित्तीय अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। बहन, मां और पत्नी से भरपूर प्यार मिलेगा। आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होगा।

कन्या :- आज का दिन वित्तीय स्तर पर समस्याओं से भरा हो सकता है। कई लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड सकती है। इस समय फिजूल की यात्राओं से बचें। पैसा निवेश करने के लिए तो यह बिलकुल भी सही समय नहीं है। इस दौरान खर्चों में कटौती करने पर ध्यान दें। छात्रों को इस समय अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है।

तुला :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक दंपतियों के बीच मनमुटाव खत्म होगा। हालांकि महीने के अंत में कुछ समस्याएं आती दिख सकती हैं। करियर के क्षेत्र में कुछ परेशानियां उतप्न्न होने के आसार हैं। आपको आपकी मेहनत का सही फल मिलता नहीं दिखेगा। धन के मामले में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक :- आज रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए उसमें आपको थोड़ी बातचीत की गर्मी लानी पडेगी। धन को लेकर खुशखबरी में देरी है। कठिन परिश्रम के बाद ही आप धन संग्रह कर पाएंगे। किसी नए बिजनेस या कार्य क्षेत्र में हाथ आजमाने के लिए यह समय सही नहीं है। नौकरीपेशा को बॉस की तारीफ या अप्रेजल की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु :- आज वैवाहिक दंपतियों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक बढ़ सकती है। रिश्तों में कोई तनाव ना हो इसलिए जितना हो सके विवादों से दूर रहें। व्यापार में सब सामान्य रहेगा। इस दौरान यात्रा करने से बचें। नौकरीपेशा के लिए दिन शुभ रहेगा।

मकर :- आप आज प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन का पूर्ण सुख उठा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद के आसार हैं, इस महीने उनका विश्वास पाने की कोशिश करें। इस महीने खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि याद रखें खर्चे तभी अच्छे लगते हैं जब पैसा आते रहें। प्रोफेशनल फ्रंट पर सब बढिया रहेगा।

कुंभ :- आज समय उत्तम है। अगर किसी को प्रपोज करना है तो समय अनुकूल है। शादी के इच्छुक जातक के लिए सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत दंपतियों के लिए तनाव भरी हो सकती है लेकिन महीने के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा। ईश्वर की स्तुति करें।

मीन :- आज नए प्रेम संबंध की शुरूआत के लिए यह समय शुभ नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। पुराने रिश्तों के कारण वर्तमान में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। रिश्तों में कोई तनाव ना हो इसलिए जितना हो सके विवादों से दूर रहें।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …