Breaking News
Home / breaking / ड्रग्स मामले में भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी अरेस्ट

ड्रग्स मामले में भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी अरेस्ट

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मादक पदार्थ काे रखने और इसका सेवन करने के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया को रविवार को गिरफ्तार किया।

एनसीबी ने भारती सिंह को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने इससे पहले भारती सिंह के प्रोडक्शन कार्यालय और घर पर छापा मारा और इन दाेनों स्थानों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया।

दंपति ने पूछताछ के दौरान गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों को आज दोपहर बाद  अदालत में पेश किया।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …