Breaking News
Home / breaking / मशहूर बॉलीवुड संगीतकार वाजिद खान का कोरोना से निधन

मशहूर बॉलीवुड संगीतकार वाजिद खान का कोरोना से निधन

मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद का निधन हो गया। वाजिद खान बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार है जो कि अपने भाई साजिद के साथ काफी ज्यादा मशहूर है। दोनों भाइयों का नाम साजिद वाजिद के नाम से मशहूर है और बॉलीवुड में बड़े स्तर पर दोनों भाइयों का बोलबाला था।

 

वाजिद खान कुछ समय पहले ही किडनी में तकलीफ को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे इसी के चलते उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेक्स्ट भी कराया गया था अभी तक उनकी मृत्यु के मुख्य कारण कोरोना को ही बताया जा रहा है।

आपको दोबारा बता दें, साजिद और वाजिद नाम से बॉलीवुड में दोनों भाइयों का नाम मशहूर था। दोनों में से एक भाई जिनका नाम वाजेद खान है उनकी 42 साल की उम्र में  कोरोना से मृत्यु हो गई।  दोनों भाइयों ने कई रियलिटी शो में भी  अपना अभिनय दिखाया था। और अपने संगीत से लोगों को रोमांचित किया था। वह सलमान खान के खासे चहेते थे।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …