Breaking News
Home / breaking / अजब-गजब : मुस्लिम युवक को सपने में दिखे ‘राम’ तो धर्म परिवर्तन कर बदल लिया नाम

अजब-गजब : मुस्लिम युवक को सपने में दिखे ‘राम’ तो धर्म परिवर्तन कर बदल लिया नाम

शामली। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम शख्स शहजाद ने पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर अपने बेटे का नाम भी बदल दिया। शहजाद का कहना है कि रात को मेरे सपने में भगवान श्रीराम आए थे, जिसके बाद उसका मन हिंदू धर्म को अपनाने का हो गया।

शामली जिले में हरेंद्र नगर के निवासी शहजाद पुत्र गफ्फार ने अपना धर्म बदलने के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र के मुताबिक शहजाद ने अपना नाम बदलकर संजू राणा रख लिया है। वहीं दूसरी तरफ उसने अपने बेटे का नाम शेखर राणा रखा है। लेकिन शहजाद की पत्नी व एक बेटे ने धर्म परिवर्तन करने साफ मना कर दिया है।

शहजाद उर्फ संजू ने बताया कि 2 महीने पहले वह घूमने के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) गया था।  वहां एक प्राचीन मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। कुछ दिन पहले उन्हें सपने में भगवान राम दिखाए देने लगे। जिसके बाद शहजाद ने शामली के डीएम से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते हुए पूजा पाठ करने की अनुमति की अर्जी लगाई है।

शहजाद ने शपथ पत्र में लिखा है कि कि उसके पूर्वज सदियों पहले हिंदू धर्म त्यागने के बाद मुस्लिम हो गए थे। इसके बाद भी उसकी हिंदू धर्म में आस्था बनी रही। अब उसने बिना किसी भी दबाव तथा जोर जबरदस्ती के इस्लाम धर्म को त्यागकर हिंदू धर्म को अपना लिया है। उसने बताया कि एक रात उसने सपने में भगवान श्रीराम का विराट स्वरूप देखा, जिसके बाद से ही उसने हिंदू धर्म में वापसी का मन बना लिया।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …