Breaking News
Home / breaking / अनुष्का शर्मा हुई 31 की, बिंदास अभिनय से बनाई खास पहचान

अनुष्का शर्मा हुई 31 की, बिंदास अभिनय से बनाई खास पहचान

मुंबई। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

1 मई 1988 को जन्मी अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ‘रब ने बना दी’ जोड़ी से की।

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अपोजिट शाहरूख खान थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी का दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ मे काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित अनुष्का की फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

वर्ष 2011 में अनुष्का शर्मा की ‘पटियाला हाउस’ और ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी लेकिन दोनो ही फिल्मों को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘जब तक है जान’ अनुष्का के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ प्रदर्शित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की है। अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म ‘एनएच 10’ के जरिये बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया। वर्ष 2015 में अनुष्का शर्मा की ‘बांबे वेलवेट’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई।

वर्ष 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म ‘फिल्लौरी’ के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म परी का निर्माण किया। वर्ष 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। वर्ष 2018 में अनुष्का की ‘संजूृ,‘सुई धागा’ और ‘जीरो’ प्रदर्शित हुई।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …