Breaking News
Home / breaking / अपने चहेते ‘जेठालाल’ से मिलने घर से भागकर मुंबई पहुंचे 2 बच्चे

अपने चहेते ‘जेठालाल’ से मिलने घर से भागकर मुंबई पहुंचे 2 बच्चे

मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लीड किरदार जेठालाल गडा से मिलने के लिए राजस्थान से दो बच्चे घर से भाग निकले। जैसे-तैसे वह मुंबई तो पहुंच गए लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर उनके परिजन को इत्तला कर दी है।

अपने पसंदीदा स‍ितारों से मिलने के लिए फैंस अक्सर फिल्म नगरी मुंबई आते हैं। इस बार दो बच्चे घर से भाग आए।

 

8वीं और छठी क्लास में पढ़ने वाले क्रमशः 14 और 13 साल के दो बच्चे घर पर खबर किए बिना राजस्थान से मुंबई रवाना हो गए। राजस्थान से मुंबई का सफर दोनों बच्चों ने बस से तय किया। सुरक्ष‍ित मुंबई पहुंचकर दोनों ने मुंबई के पवई पहुंचकर आस-पास के लोगों से जेठालाल के घर का पता पूछना शुरू कर दिया। एक शख्स ने दोनों बच्चों की बॉडी लैंग्वेंज देखने के बाद पुल‍िस को इस बात की खबर की। मौके पर पुल‍िस ने पहुंचकर दोनों बच्चों से पूछताछ कि तो सारा मामला सामने आया।

बच्चों ने पुल‍िस को पूछताछ के दौरान बताया कि वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो रोजाना देखते हैं। उन्हें इस शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले द‍िलीप जोशी बहुत पसंद हैं। उनसे मिलने के लिए ही वो मुंबई घरवालों को बिना बताए भागकर आए हैं।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …