Breaking News
Home / breaking / उधार दी रकम का ब्याज नहीं चुकाने पर घर में सो रही महिला के साथ यह किया

उधार दी रकम का ब्याज नहीं चुकाने पर घर में सो रही महिला के साथ यह किया

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया के भीमपुरा क्षेत्र मेें एक दलित महिला को उधार ली गई राशि का ब्याज अदा नहीं करने के कारण दो लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जजौली गांव निवासी 45 वर्षीय रेशमा देवी नामक दलित महिला कल रात घर पर सोयी हुई थी, कि उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गयी जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला द्वारा मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान के आधार पर सिद्दू सिंह एवं सोनू सिंह के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 307, 324, 504 व 506 तथा एससी/एसटी एक्ट में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रकाश में आया है कि महिला ने सिद्दू से दो वर्ष पहले 20 हजार रुपए उधार लिया था तथा उसे लौटा भी दिया था लेकिन ब्याज बकाया था।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …