Breaking News
Home / breaking / किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाने में पदस्थ एक उप निरीक्षक को एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने आज बताया कि उप निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा को पंद्रह वर्षीय एक लडकी से दुष्कर्म की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि आरोपी महेन्द्र मिश्रा इससे पहले शहर के कोतवाली थाने में पदस्थ थे, उन पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …