Breaking News
Home / breaking / छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली । उत्तर प्रदेश में बरेली के आंवला क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (देहात) डा0 संसार सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि अयोध्या निवासी रामवीर की पुत्री 12वीं की छात्रा मनोरमा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

 

उन्होंने बताया कि सोमवार को रामवीर पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था। इस बीच गांव के छोटू उर्फ मुनिन्द्र ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने लगा, विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया। उसके बाद परेशान छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया मनोरमा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …