Breaking News
Home / breaking / जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से गैंगरेप, 300-300 रुपए में बिका वीडियो

जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से गैंगरेप, 300-300 रुपए में बिका वीडियो

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में 5 महीने पूर्व जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो नाबालिगों समेत 06 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया वो लगभग पांच माह पूर्व जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। वहाँ पहले से मौजूद छह युवकों में से पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि छठा युवक घटना का वीडियो बनाता रहा। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवकों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने अपने परिजनों अथवा पुलिस को जानकारी दी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसके पति और बच्चों को मार दिया जाएगा।

आरोपियों की धमकी से डरी पीड़ित महिला ने इस घटना को अपने घर पर भी नहीं बताया। लगभग 5 महीने बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 28 जनवरी को महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल ही मामले का संज्ञान लिया और इस घटना में शामिल सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

आज सुबह तक घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रकरण फैजगंज बैहटा थानाक्षेत्र का है। इसमें जो पीडित महिला है, उसके द्वारा थाने पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसमें जो सभी 06 नामजद अभियुक्त हैं। सभी की गिरफ्तारी कर ली गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से 5 नाबालिग हैं। पांच आरोपियों पर दुष्कर्म की धाराओं में एवं एक पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो 300 रुपये लेकर गांव व आसपास के कस्बों में कई लोगों को बेचा भी था।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …