Breaking News
Home / breaking / जानी-मानी अभिनेत्री मंदाकिनी हुई 50 वर्ष की

जानी-मानी अभिनेत्री मंदाकिनी हुई 50 वर्ष की

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी 50 वर्ष की हो गई। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1969 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ में हुआ था। उनके पिता जोसफ बिट्रिश नागरिक थे जबकि मां मुस्लिम थीं। मंदाकिनी के बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था। मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1985 में प्रदर्शित बंगाली फिल्म अंतारेर भालोबाशा से की थी।

 

वर्ष 1985 में ही मंदाकिनी ने फिल्म मेरा साथी से बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गई। इसी वर्ष मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली प्रदर्शित हुई।

राजकपूर निर्मित-निर्देशित इस फिल्म की सफलता ने मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए मंदाकिनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित की गई।

राम तेरी गंगा मैली के बाद मंदाकिनी ने जाल, लोहा, डांस डांस, जीते है शान से, कमांडो, तेजाब और जंगबाज जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। मंदाकिनी ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म जोरदार में अंतिम बार काम किया।

इस दौरान मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ भी जुडा। क्रिकेट के मैदान पर उन्हें दाउद के साथ कई बार देखा गया। मंदाकिनी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं है। वह इन दिनों तिब्बतन योगा की क्लासेस चलाती हैं और वह दलाई लामा की फॉलोअर हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …