Breaking News
Home / breaking / डबल डेकर बस एवं ट्रेलर की भीषण टक्कर, 14 की मृत्यु, 31 घायल

डबल डेकर बस एवं ट्रेलर की भीषण टक्कर, 14 की मृत्यु, 31 घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य 31 घायल हो गये।

पुलिस ने गुरुवार सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार के मोतीहारी जा रही डबल डेकर बस फिरोजाबाद जिले के नंगला खंगर क्षेत्र में माइल स्टोन 71-72 के पास ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ट्रेलर चालक समेत 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों में अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं।घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे हुई इस दुर्घटना में दस लोगों की मौके पर ही मृत्यु जबकि चार ने बाद में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को वाहनों से निकलवाया। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बस में करीब 60 यात्री थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों में 12 लोगों की शिनाख्त हो गई जिसमें मुकेश (26)विनोद (25) कलीमुद्दीन (45) भगवंत (54) हरेन्द्र पासवान (44) चंदन (24) सागेश्वर शाह (42) गुलशन (25) अनिल शाह (50)राकेश (35) इस्तियाक (30) और इलाहाबाद निवासी 45 वर्षीय ट्रेलर चालक भूरा शामिल हैं।

फिरोजाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के लिए वहां जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …