Breaking News
Home / breaking / तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पुलिस परेशान

तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पुलिस परेशान

बांदा। जिले में तीन दिन पहले मृत घोषित एक महिला खुद ही पुलिस थाने पहुंच गई। उसके जिंदा होने की खबर लगते ही परिजन में जहां खुशी की लहर दौड़ गई, वही पुलिस के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
मृत महिला जय देवी (25) पत्नी लालजी निषाद अपनी मौत और पोस्टमार्टम की खबरों के बाद खुद कानपुर से बांदा आकर जसपुरा थाने पहुंच गई। मृत को जिंदा देख पुलिस की परेशानी बढ़ गई। जबकि तीन दिन पूर्व केन नदी में मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने जय देवी के रूप में की थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रिकॉर्ड में मृतक दर्शा दिया। साथ ही पिता ने जय देवी के पति, सास, ससुर समेत 6 के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब जय देवी के वापस आने पर पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया।
उधर नदी में मिले शव को लेकर पुलिस उलझ गई है। थाना इंस्पेक्टर का कहना है मिले शव की जानकारी के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है। किसकी हत्या कर नदी में शव फेंका गया? इसका पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …