Breaking News
Home / breaking / तीन नाबालिग लड़कों ने 9 साल की लड़की से किया गैंगरेप

तीन नाबालिग लड़कों ने 9 साल की लड़की से किया गैंगरेप

पाकुड़। झारखंड में पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हेठबांध गांव में तीन नाबालिगों के नौ वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गांव के ही तीन नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने रिश्तेदार के मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

लड़की ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में चार अरेस्ट

पलामू जिले के नवडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व नाबालिग का अपहरण कर उसके दुष्कर्म किये जाने के मामले में आज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में विवाह समारोह में शामिल होने आई नाबालिग का इस वर्ष 21 जून को आरोपियों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद 24 जून को आरोपियों ने नाबालिग को छोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग ने 25 जून को संबंधित थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की तत्परता की बदाैलत इस अपराध में संलिप्त चार आरोपियों दिलीप सिंह, अयोध्या सिंह, जितेंद्र सिंह और पंचम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …