Breaking News
Home / breaking / तीर्थ सरोवर पुष्कर के गऊ घाट पर मिला कन्या भ्रूण, फैली सनसनी

तीर्थ सरोवर पुष्कर के गऊ घाट पर मिला कन्या भ्रूण, फैली सनसनी

अजमेर/पुष्कर। तीर्थ सरोवर पुष्कर के मुख्य गऊ के पास शुक्रवार को एक अज्ञात कुमाता अपने पाप को छिपाने के लिए लोक लाज के भय से कन्या भ्रूण को छोड़ गई।

लोगों ने भ्रूण पडा देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि ये करीब 6-7 माह का और कन्या का भ्रूण है। संसार में आने से पहले कन्या भ्रूण हत्या को लेकर हर कोई उस कुमाता को कोस रहा था।

सरोवर के तट पर भ्रूण देखकर बडी संख्या में लोग जमा हो गए। तीर्थ पुरोहितों की सूचना पर एएसआई नाथूराम ओर हंसपाल मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण का मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात कुमाता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …