Breaking News
Home / breaking / दिग्विजय सिंह की जीत के लिए भोपाल में साधु-संतों का रोड शो

दिग्विजय सिंह की जीत के लिए भोपाल में साधु-संतों का रोड शो

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना के लिए कल से जारी साधु-संतों के कार्यक्रम के तहत आज राजधानी भोपाल की सड़कों पर कंप्यूटर बाबा और सिंह की अगुवाई में भगवा ध्वज फहराते हुए एक रोड शो निकाला गया।

राजधानी के पुराने व्यावसायिक क्षेत्र में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भगवा ध्वज और पताकाओं के साथ कांग्रेस के झंडे भी फहरते हुए दिखाई दिए। शो में लगातार नर्मदा मैया और भारत माता की जय के नारे भी लगे।

भीषण गर्मी के बीच रोड शो के दौरान पूरे समय सिंह भी संत समाज के साथ पैदल चलते दिखाई दिए। इसके पहले कल साधु संतों ने सिंह की जीत की कामना के लिए विशेष हवन-पूजन किया था। कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने धूनी रमाते हुए हठयोग किया था। इस कार्यक्रम में सिंह पत्नी अमृता राय के साथ शामिल हुए और पूजा की।

भोपाल संसदीय क्षेत्र से सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ हो रहा है। भोपाल में 12 मई को मतदान होना है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …