Breaking News
Home / breaking / दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचें, वरना होंगे ये साइड इफेक्ट

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचें, वरना होंगे ये साइड इफेक्ट

 

 

न्यूज नजर : आज की युवा पीढ़ी अनजाने में दूध के साथ ऐसी चीजों का सेवन कर लेती है जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। देखिए किन-किन चीज़ो का सेवन दूध के सात नहीं करना चाहिए।

दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन दूध के साथ कुछ चीजें ऐसी है जिसका सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और यह जहर का काम कर सकता है।

दही :

दही तो दूध से ही दही बना होता है। यह तो आप सभी जानते हैं लेकिन आपको बता दें कि दही खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि दही खाने के बाद यदि हम दूध पीते हैं तो हमारे पेट में गैस संबंधित समस्या हो सकती है। हम आपके लिए सेहत संबंधित खबरे लाते रहते हैं यदि आपको हमारी यह खबर अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो करना ना भूले।

मूली और जामुन :

अगर आप मूली, जामुन आदि ले रहे हैतो दूध का सेवन कतई न करें। इससे आपको त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। साथ ही शरीर पर बुरा प्रभाव पडता है।

 

करेला और नमक :

कभी भी दूध के साथ करेला या फिर नमक का सेवन न करें। ये आपको लाभ पंहुचाने के बजाए नुकसान पंहुचा देगा।

मछली :

अक्सर आपने सुना होगा कि मछली खाने से हमारी त्वचा को काफी फायदा पहुंचता है और हमारी त्वचा में चमक आती है। लेकिन आपको बता दें कि मछली खाने के बाद दूध पीने से स्किन पर सफेद सफेद दाग आने शुरू हो जाते हैं।

प्याज :

प्याज खाने के बाद दूध पीने से हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्या आ सकती है। जैसे हमें खुजली दाद व अन्य प्रकार की समस्या हो सकती है। इसलिए कभी भी प्याज खाने के बाद दूध का सेवन ना करें।

उड़द दाल :

कभी भी उडद की दाल खा रहे हो तो उसके साथ दूध न लें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी बीमारी हो सकती है।

तिल :

दूध को तिल के साथ कभी न पिएं। इससे आपको सेहत संबंधी समस्यी हो सकती है।

निम्बू :

कभी भी दूध और निम्बू को एक साथ नहीं लेना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड सकता हैं।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …