Breaking News
Home / breaking / दूल्हे का रंग देख ऐसी भड़की दुल्हन कि बैरंग लौटी बारात, मान-मनुहार भी नहीं आया काम

दूल्हे का रंग देख ऐसी भड़की दुल्हन कि बैरंग लौटी बारात, मान-मनुहार भी नहीं आया काम

महाराजगंज। यहां दूल्हे का रंग मात्र देखकर शादी टल गई और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। काला दूल्हा देखकर दुल्हन शादी से पहले ही भड़क गई और ऐसी भड़की कि बैरंग बारात को लौटना पड़ा। इस दौरान दुल्हन की मान-मनुहार भी काम नहीं आई। दुल्हन को ऐसी चिढ़ हुई कि दूल्हे को देखते ही वो स्टेज से उतरकर अपने घर में चली गई और वापस नहीं लौटी। आखिरकार बारात लौटी जबकि दूल्हा व अगुआ को पुलिस चौकी ले गई। महराजगंज जनपद के पनियरा थाना इलाके के एक गांव की ये घटना है।
द्वारपूजा तक सारी स्थिति सामान्य थी और विधि-विधान कराये जा रहे थे लेकिन इसके बाद स्टेज पर जयमाला के वक्त दूल्हे का रंग देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया।
 दुल्हन के कड़े रुख के बाद खलबली मच गई. घरवाले व रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुई। शादी न होने से खुशियां सन्नाटे और चर्चा में बदल गयी।
इससे पहले रात में धूमधाम से बारात गांव में पहुंची। बारातियों का स्वागत-सत्कार करने के बाद नाश्ता-भोजन कराने का दौर शुरू हुआ। एक दूसरे से परिचय और आवभगत के बीच जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ।

यह भी देखें

पहले मंडप में दूल्हा बैठा और फिर बाद में दुल्हन लाई गई लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा, वह बिदकते हुए तुरंत मंडप से उठकर घर में चली गई और शादी से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे के काला रंग और उम्र भी अधिक थी।
मामला बिगड़ता देख गांव के संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। काफी मान-मनुहार की गई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दूल्हे व अगुआ सहित प्रमुख लोगों को मुजुरी चौकी पर लाई लेकिन बात नहीं बनी।
 एसओ पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी है लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया, किसी ने कोई कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …