Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल आज भी महंगा हुआ, जानिए कितने बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल आज भी महंगा हुआ, जानिए कितने बढ़े दाम

अजमेर। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच फिर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते ऊपर चढ़ने लगे हैं। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। तेल कम्पनियों ने आज मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोतरी की है। आज पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 29 पैसे और महंगा हो गया है। गत तीन माह में लगातार गिरावट के चलते पेट्रोल करीब 16 रुपए सस्ता हो चुका था। लेकिन अब तेजी से वापस दाम बढ़ रहे हैं और एक सप्ताह में ही 2 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

अजमेर में आज पेट्रोल 70.77 रुपए प्रतिलीटर जबकि डीजल 66.48 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 15-Jan-2019

Petrol              70.77

Diesel              66.48

Power             73.60

Turbo              69.70

बीते कल के रेट

Date 14-Jan-2019

Petrol              70.49

Diesel              66.19

Power             73.32

Turbo              69.40

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …