Breaking News
Home / breaking / फ्रांस को बधाई देने के चक्कर में बुरी फंसीं किरण बेदी, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

फ्रांस को बधाई देने के चक्कर में बुरी फंसीं किरण बेदी, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

 
 
नई दिल्ली। फुटबॉल विश्व कप जीतने पर फ्रांस को बधाई देने के चक्कर में पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी बुरी फंस गईं। राष्ट्रवाद को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई कर दी। साथ ही कांग्रेस ने भी उनकी कड़ी आलोचना की है।
दरअसल उपराज्यपाल किरण ने ट्वीट किया कि हम पुडुचेरीवासी (पूर्व फ्रांसीसी क्षेत्र) वर्ल्ड कप जीत गए। बधाई हो दोस्तों, क्या मिलीजुली टीम है- सभी फ्रैंच हैं, खेल जोड़ता है। जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि हम भारतीय हैं मैडम। आपको अपने इस पब्लिसिटी स्टंट को रोकने की जरुरत है।
 एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप खुश हैं कि हम फ्रांसीसी उपनिवेश थे और हम दिल्ली के मूर्ख आपको मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे थे। मैंने आपको हमेशा भारतीय क्षेत्र का राज्यपाल माना लेकिन… जाने दीजिए।
कांग्रेस पार्टी नेता अजय माकन ने भी इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को उन्हें तुरंत वापस बुला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किरण बेदी के बयान को स्वीकार नहीं किया जा सकता और निश्चित रूप से एंटी-नेशनल है। नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए। माकन ने तंज करते हुए कहा कि बेदी की जगह लेने के लिए डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी या विजय गोयल के नाम पर विचार किया जा सकता है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …