Breaking News
Home / breaking / बच्चा नहीं होने पर महिला फंसी ढोंगी बाबा के जाल में, फिर हुआ शर्मनाक

बच्चा नहीं होने पर महिला फंसी ढोंगी बाबा के जाल में, फिर हुआ शर्मनाक

 

कोटा। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बाटौदा थाना पुलिस ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में आज एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ढोंगी बाबा को उसके बैलखण्डी बालाजी स्थित कथित आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ढोंगी बाबा शिवलाल मीणा पर आरोप है कि वह पिछले तीन दिन से एक विवाहिता के साथ संतानोपत्ति का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था।

 

विवाहिता लम्बे समय से संतान की प्राप्ति नहीं हो रही थी और संतानोपत्ति की लालसा में वह इस ढोंगी बाबा की शरण में गई थी जिसने तंत्र विद्या के जरिये महिला को संतान प्राप्ति का भरोसा दिया था।

 

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बामनवास क्षेत्र में स्थित अपने आश्रम में बुलाकर इस ढोंगी बाबा ने इस सप्ताह के प्रारम्भ में महिला के साथ दुष्कर्म किया और वह पिछले तीन दिन से इस महिला को लगातार झांसा दे रहा था। महिला की शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आज इस बाबा को दबोच लिया। पुलिस ढोंगी बाबा से पूछताछ कर रही है।

 

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …