Breaking News
Home / breaking / बेटे की शादी कर वापस बिरसा मुंडा जेल लौटे लालू प्रसाद यादव

बेटे की शादी कर वापस बिरसा मुंडा जेल लौटे लालू प्रसाद यादव


रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तीन दिनों की पैरोल खत्म होने के बाद सोमवार शाम वापस रांची पहुंच गए।

रांची हवाई अड्डे पर राजद अध्यक्ष के स्वागत के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। यादव के यहां पहुंचने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा ले जाया गया।

औपबंधिक जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी होने तक लालू यादव केन्द्रीय कारागार में रहेंगे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक बार फिर वह औपबंधिक जमानत पर बाहर होंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 11 मई को यादव को स्वास्थ्य कारणों से छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत दी है। इससे पूर्व यादव तीन दिन की पैरोल मिलने पर अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए दस मई को रांची से पटना गए थे। 12 मई को बेटे की शादी में शामिल होकर पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद यादव शाम को रांची लौटे हैं।

यह भी पढ़ें

लालू के बेटे की शादी में खाने की लूट, लाठीचार्ज, बर्तन चुरा ले गए मेहमान

शिव बारात की तरह निकली तेज प्रताप की बारात, गण-भूत देवता भी नाचे

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …