Breaking News
Home / breaking / भाजपा विधायक के विवादित बोल, सपना को अपना बना लें राहुल

भाजपा विधायक के विवादित बोल, सपना को अपना बना लें राहुल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में माहौल अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच मची होड़ के बीच भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

बलिया में बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने सपना चौधरी को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राहुल जी ने अपनी कुल परम्परा को आगे बढाया है।

उनकी मां भी इटली में इसी पेशे से थी। सपना को भी उन्होने अपना बना लिया। मैं उन्हें धन्यवाद दूंगा कि राहुल जी सपना को अपना बनाकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करें।

सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव ‘इस्लाम बनाम भगवान’ होने जा रहा है। ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ होने जा रहा है। भारत के लोगों को निर्णय लेना है कि इस्लाम जीतेगा या फिर भगवान जीतेगा।

उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिह सेंगर के बचाव को लेकर उनके बोल थे कि मनोवैज्ञानिक नजरिये से देखें तो तीन बच्‍चों की मां के साथ कोई भला दुष्‍कर्म कैसे कर सकता है। ये विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ साज़िश है। विधायक की पत्नी ने भी कहा है कि लड़की झूठ बोल रही है। कोई बलात्कार नहीं हुआ है। दोनों का नार्को टेस्ट करा लिया जाए, सच सामने आ जाएगा।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …