Breaking News
Home / breaking / भारत जोड़ो यात्रा के बीच रेस्टोरेंट में ‘मिस्ट्री गर्ल’ संग खाना खाते दिखे राहुल गांधी वीडियो वायरल हुआ

भारत जोड़ो यात्रा के बीच रेस्टोरेंट में ‘मिस्ट्री गर्ल’ संग खाना खाते दिखे राहुल गांधी वीडियो वायरल हुआ

 

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कई महीनों से देशभर में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। ऐसे में इस समय राहुल गांधी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन  की शुरुआत शामली जिले के एलाम गांव से हुई।

दूसरी तरफ राहुल गांधी का एक मिस्ट्री गर्ल के साथ सीक्रेट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी किसी रेस्टोरेंट के अंदर एक महिला के साथ खाना खाते नज़र आ रहे है। वहीं वीडियो में एक महिला राहुल के बगल में बैठ अपनी जुल्फों को ठीक करते हुए दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने अपने जीवनसाथी को लेकर भी खुलकर बात की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी में दो गुणों वाली लड़की चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब उनकी शादी पर सवाल हुआ तो उन्होंने बेहद दिलचस्प  जवाब दिया था। राहुल यात्रा के दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं।
वहीं जब उनसे पूछा कि शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए तो राहुल गांधी ने कहा कि  मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी… दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा।
इससे पहले प्रियंका और राहुल का मंच का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राहुल अपनी बहन को बाहों में भरकर चूमते दिखाई दे रहे हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …