Breaking News
Home / breaking / मरीज ने कर दी डॉक्टर की पत्नी की हत्या, अरेस्ट

मरीज ने कर दी डॉक्टर की पत्नी की हत्या, अरेस्ट

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में अपनी मां को बचाने का प्रयास करते डॉक्टर का पुत्र भी घायल हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह रेसकोर्स रोड स्थित डॉ रामकृष्ण वर्मा के क्लिनिक की है। डॉ. वर्मा से नियमित अपनी त्वचा का उपचार करवा रहा रोगी रफीक उनके क्लिनिक पहुंचा था।

वहां डॉ वर्मा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी लता की रफीक से बहस हो गई। इसके कुछ देर बाद वापस क्लिनिक पहुंचे रफीक ने लता पर चाकू से हमला कर दिया। मां को बचाने आए उनके बेटे अभिषेक को भी रफीक ने घायल कर दिया।

शोर सुन पड़ोसियों ने घायल मां बेटे को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां लता को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक का अस्पताल में उपचार जारी है। डॉ. वर्मा किसी काम के चलते दिल्ली में है। पुलिस ने आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रहीं है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …