Breaking News
Home / breaking / मस्जिद में पढ़ने आई बच्ची को देख बिगड़ी मौलवी की नीयत

मस्जिद में पढ़ने आई बच्ची को देख बिगड़ी मौलवी की नीयत

आगरा। मस्जिद में पांच साल की बच्ची से छेड़खानी करने के आरोप में मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। आगरा में एक महीने के भीतर ये दूसरी घटना है जब कोई मौलवी छेड़छाड़ में पकड़ा गया है। इससे पहले शाहगंज पुलिस ने एक मौलवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी तालीम के लिए मुजफ्फरवाली मस्जिद, शांति नगर में जाती थी। 19 अक्तूबर को बेटी घर लौटी तो बहुत डरी हुई थी।

 

उसने बताया कि मौलवी ने उसके साथ गंदी हरकत की। इतना ही नहीं बेटी को यह कहकर धमकाया कि घर पर किसी को यह मत बताना। बताया तो पिटाई लगेगी। बेटी ने जब घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। वह आरोपित के पास मस्जिद में पहुंची। शिकायत करते ही आरोपित मौलवी बौखला गया। उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। गालियां देने लगा। जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा था। आरोपित मौलवी को गिरफ्तार किया है।

आरोपित अली हुसैन 50 साल का है। मूलत: कटिहार (बिहार) का निवासी है। उसे जेल भेजा जाएगा। बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला पुलिस कर्मी ने बालिका से बातचीत की थी। बालिका ने घटना की जानकारी दी। ताजनगरी में यह दूसरा मामला है जब किसी मौलवी के खिलाफ हाल ही में पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की है। इससे पहले शाहगंज क्षेत्र में घटना हुई थी। मुकदमे के बाद मौलवी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …