Breaking News
Home / breaking / मित्रो,  आज भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, जानिए ताजा रेट

मित्रो,  आज भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, जानिए ताजा रेट

अजमेर। लोकसभा चुनाव निपटते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला आज मंगलवार को भी लगातार जारी रहा है। तेल कम्पनियों ने आज पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 5 पैसे महंगा किया है। अब एक बार फिर पेट्रोल 72 रुपए के पार पहुंच चुका है। 19 मई को पेट्रोल 71.30 रुपए प्रतिलीटर था। इसके बाद से 9 दिन में ही पेट्रोल 79 पैसे महंगा हो गया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल 15 से 20 फीसदी तक महंगा होने वाला है।

अजमेर में आज पेट्रोल 72.13 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.70 रुपए प्रतिलीटर पहुंच गया है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 28-MAY-19

Petrol         72.13

Diesel         68.70

Power         74.96

Turbo           71.91

बीते कल के रेट

Date 27-MAY-19

Petrol         72.04

Diesel         68.65

Power         74.87

Turbo           71.86

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …