Breaking News
Home / breaking / मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी नेता की निर्मम हत्या

मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी नेता की निर्मम हत्या

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की रविवार सुबह हत्या कर दी गई।

वरला थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार ठाकरे सुबह की सैर पर गए थे। कुछ देर बाद उनका शव खेत के पास मिला। हत्या किसने और क्यों की, यह सब पता लगाया जा रहा है।

कुशवाह ने कहा कि 48 वर्षीय मनोज ठाकरे हत्या उस समय की गई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह सवा पांच बजे ठाकरे प्रतिदिन की तरह अकेले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और बलवाड़ी से एक किलोमीटर दूर उनकी लाश सड़क से 25 फ़ीट दूर एक खेत में मिली।

उनका मफलर और ऊनी टोपा सड़क पर मिला, जबकि उनका रक्तरंजित शव सड़क से करीब 25 फीट दूर मिला। संभवतः उन्हें सड़क से खेत तक तक घसीटने के उपरांत हत्या की गई। एक रक्तरंजित पत्थर भी घटनास्थल के समीप मिला है।

कुशवाहा ने बताया कि ठाकरे को सिर में चोट हैं और विधि विज्ञान विशेषज्ञ (एफएसएल) की टीम के परीक्षण से पता चल सकेगा कि हत्या किस चीज से की गई है। ठाकरे तीसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बने थे और उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सेंधवा के पूर्व भाजपा विधायक अंतर सिंह आर्य के मुताबिक उन्हें संदेह है कि यह राजनीतिक द्वेष के चलते की गई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और भय का वातावरण है।

आर्य ने दूरभाष पर कहा कि वे फिलहाल भोपाल में है और घटना की सूचना मिलते ही बलवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं। ठाकरे आर्य के करीबी माने जाते हैं।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …