Breaking News
Home / breaking / यूपी फिर दागदार : मथुरा के मैरिज होम में महिला के साथ गैंगरेप

यूपी फिर दागदार : मथुरा के मैरिज होम में महिला के साथ गैंगरेप

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के हाई वे थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) उदय शंकर सिंह ने आज यहां बताया कि अलीगढ़ का एक परिवार बुधवार रात भरतपुर जा रहा था। उसकी कार खराब हो जाने के कारण रात में ही वे लोग मथुरा गोवर्धन मार्ग पर एक मैरिज होम में ठहर गए।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार रात लगभग 12 बजे करीब 36 वर्षीय महिला पानी पीने को नल के पास गई तो मैरिज होम के दो चौकीदार पानी देने के बहाने उसे छत पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

 

सुबह हाई वे थाने में घटना शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …